मंत्री मलय घटक ने किया एक्स हैंडल पर पोस्ट कहा साजिश के तहत फैलाई जा रही है अफवाह:
1 min read

आसनसोल :राज्य के श्रम तथा कानून मंत्री मलय घटक ने कल देर रात अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से शिल्पांचल में उनको लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत अफवाहें उड़ाई जा रही थी जिसमें आने वाले चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक बदलाव की बात कही जा रही थी मलय घटक ने अपने पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया कि वह टीएमसी सुप्रीम ममता बनर्जी के सैनिक हैं और वह कहीं नहीं जा रहे हैं और एक समर्पित टीएमसी कार्यकर्ता के रूप में ही वह भविष्य में भी लोगों की सेवा करते रहेंगे उन्होंने कहा कि उनको लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है वह पूरी तरह से साजिश के तहत की जा रही है आपको बता दें कि जैसे-जैसे आसनसोल में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है शिल्पांचल में सियासी अटकलों का बाजार गर्म होता जा रहा है कहां जा रहा था कि बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं हालांकि अभी तक ऐसा कुछ देखने में नहीं आया है इसी बीच मलय घटक ने एक हैंडल पर पोस्ट कर अपनी स्थिति साफ कर दी












