चुनाव आयोग के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में आईपीएस अधिकारी संजय मुखर्जी बने डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस:
1 min read
दिल्ली :चुनाव तारीखों के घोषणा होते ही मुख्य चुनाव आयोग पूरी तरह से हरकत में आ गया है राज्य पुलिस के डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार को हटा दिया गया था उनकी जगह विवेक सहाय को कल नए डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया था लेकिन 24 घंटे बीतने के पहले ही विवेक सहाय को भी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस के पास से हटा दिया गया और उनकी जगह संजय मुखर्जी को नए डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस बनाया गया है आपको बता दें कि जब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन किया गया था उसे समय चुनाव आयोग द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया था कि देशभर में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ेगा इसी क्रम में बंगाल में डीजी के पद पर इतनी जल्दी-जल्दी फेरबदल किया गया और गुजरात उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश के गृह सचिवों को भी उनके पद से हटा दिया गया












