आसनसोल में 13 मई को होगा मतदान:
1 min read
नई दिल्ली :आखिरकार आज नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने 18वें लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए चौथे चरण में 13 मई को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे आपको बता दें कि लंबे समय से इस बात पर अटकलें लगाई जा रही थी के किस दिन से लोकसभा चुनाव की शुरुआत होगी आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जहां 19 अप्रैल से चुनाव आयोग द्वारा चुनाव शुरू होने की बात कही गई सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा जिसका आखिरी चरण 1 जून को होगा 4 जून को मतगणना होगी इस पूरी प्रक्रिया में चौथे चरण में 13 मई को आसनसोल में चुनाव होगा












