19 अप्रैल को होगा 18वें लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 4 जून को मतगणना:
1 min read
नई दिल्ली :आखिरकार आज चुनाव आयोग ने पूरे देश में आम चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा 21 राज्यों में यह मतदान होगा दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा तीसरे चरण का मतदान 7 मई चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा 20 मई को पांचवें चरण का तो वहीं 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा 4 जून को मतगणना होगी इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव के संपन्न होंगे आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और विश्वास जताया के चुनाव आयोग पूरे देश में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार तकरीबन 97 करोड़ मतदाता 543 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे इनमें एक करोड़ 82 लाख नए मतदाता है आपको बता दें कि बिहार यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होगा












