रवीन्द्र भवन में हुआ माकपा की तरफ से कार्यक्रम आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल :अब जब कि कभी भी लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनावी गतिविधियां तेज की जा रही हैं इसी क्रम में आज आसनसोल के रविंद्र भवन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बातें रखीं इस कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए माकपा नेता पार्थो मुखर्जी ने कहा कि जब पार्टी की तरफ से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी तब चुनाव की कोई बात नहीं थी लेकिन अब जबकि चुनाव सर पर है तो ऐसे में इस कार्यक्रम में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चा की गई और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई












