इलेक्टोरल बांड में आंकड़ों के खुलासों के बाद कांग्रेस ने साधा भाजपा और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना:
1 min read
आसनसोल :सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा इलेक्टरल बॉन्ड के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी प्रदान की गई थी इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा वह जानकारी उनके पोर्टल पर अपलोड किया गया था जिसमें यह देखा गया कि 2018 में इलेक्टोरल बॉन्ड शुरू होने के बाद जिस एक पार्टी को इलेक्टरल बॉन्ड के जरिए सबसे ज्यादा चंदा मिला है वह है भाजपा कुल इलेक्टरल बॉन्ड के 50% से भी ज्यादा चंदा सिर्फ भाजपा के खाते में गया है दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस और तीसरे स्थान पर कांग्रेस है इसे लेकर आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल में बस स्टैंड से एक विरोध रैली निकाली गई इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया कहा गया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों से हफ्ता वसूली की तरह पैसे वसूले गए हैं इस बारे में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि 2018 में जब इलेक्टोरल बॉन्ड की शुरुआत हुई थी तब से लेकर अभी तक देखा जा रहा है कि अकेले भाजपा को ही सबसे ज्यादा 6000 करोड रुपए से भी अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि ऐसी कई कंपनियां है जिनको ईडी सीबीआई का डर दिखाकर उनसे चंदा वसूल गया है उन्होंने ऐसे कई उदाहरण दिए जहां उन्होंने कहा कि किसी एक कंपनी पर पहले केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दबिश डलवाई गई उसके बाद इलेक्टोरल बांड के जरिए उनसे चंदा वसूल गया उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जिस सिरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन बनाने का टेंडर मिला था देखा जा रहा है कि टेंडर मिलने से पहले इस कंपनी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को कई करोड़ रुपए चंदे के तौर पर दिए थे उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि बहुत समय पहले राहुल गांधी ने जो बात कही थी कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का हफ्ता वसूली के लिए इस्तेमाल कर रही है वह बिल्कुल सही थी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से हफ्ता वसूली का काम करते रही है वही एक अन्य कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इलेक्टरल बॉन्ड का खुलासा हो चुका है भंडाफोड़ हो चुका है यह साबित हो चुका है कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस्तेमाल कर किस तरह से पूरे देश में लूट खसोट मचाई है वही तृणमूल कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय पार्टी को भाजपा के बाद सबसे ज्यादा चंदा मिल रहा है यह आश्चर्यजनक बात है उन्होंने कहा कि जो बीजेपी कांग्रेस पर यह आरोप लगाती रही है की 70 सालों में कांग्रेस ने देश में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है उस कांग्रेस को सिर्फ 1400 करोड रुपए मिले हैं इससे यह साबित होता है की असली भ्रष्टाचारी कौन है












