हीरापुर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :हीरापुर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल के चित्रा सिनेमा हॉल के सामने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर हीरापुर ट्रोफिक गार्ड के सभी अधिकारी आसनसोल शिल्पांचल में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे यहां पर बड़ी तादाद में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्सर्ग नामक एक परियोजना के तहत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार कई वर्षों से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है आज हीरापुर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से यह शिविर लगाया गया उन्होंने सभी से अपील की की ब्लड बैंक में होने वाली रक्त की कमी को दूर करने के लिए वह आ गया है और रक्तदान करें उन्होंने बताया कि ट्रैफिक विभाग में काम करते हुए उन्होंने ऐसे कई हादसे देखे हैं जहां पर रक्त की भारी जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर ब्लड बैंक में रक्त की कमी रहेगी तो लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा इसलिए उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आवाहन किया














