प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के साथ-साथ दुर्गापुर स्टेशन में भी वन स्टेशन वन प्रोडक्ट परियोजना का किया उद्घाटन:
1 min read
दुर्गापुर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के कई स्टेशनों के साथ-साथ दुर्गापुर में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई जिला भाजपा नेता चंद्रशेखर बनर्जी अभिजित दत्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इस परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया । इस दौरान आसनसोल रेलवे मंडल के तमाम अधिकारी भी उपस्थित थे । इस मौके पर आसनसोल स्टेशन पर मौजूद विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि बर्नपुर स्टेशन में जो नवीनीकरण का काम किया जा रहा है इस काम को करने के लिए उन्होंने कहा था। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी ऐसा कहा था या नहीं लेकिन बर्नपुर स्टेशन सहित इस देश के सभी स्टेशनों पर नवीनीकरण का जो काम किया जा रहा है वह भारत सरकार के अमृत भारत परियोजना के तहत किया जा रहा है इसमें शत्रुघ्न सिन्हा का कोई योगदान नहीं है














