अंडाल में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को किया गया सम्मानित:
1 min read
अंडाल :अंडाल के चित्तरंजन इंस्टीट्यूट में अंडाल और इसके आसपास के स्टेशन रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित करने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी सहित रेलवे के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। गणमान्य अतिथियों द्वारा कुल 183 रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जरीना फिरदौसी ने अंडाल में पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय का दौरा किया। सम्मान समारोह में अपना वक्तव्य रखते हुए जरीना फिरदौसी तथा चेतनानंद सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह का अंडाल में पहली बार आयोजन किया गया है। इसका मकसद रेलवे कर्मचारियों को एक ऐसा खुला मंच प्रदान करना है जिससे वह अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के सामने रख सके और उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके उनका कहना था कि इससे कर्मचारियों के मन में रेलवे के प्रति प्रतिबद्धता और बढ़ेगी और उनके कार्य के गुणवत्ता में भी सुधार आएगा इस मौके पर जरीना फिरदौसी ने अंडाल में समग्रता में एक कर्मचारी परिवाद शिविर का उद्घाटन किया














