विधायक अग्निमित्रा पाल पंहुची आसनसोल अदालत, विभिन्न मामलों में जमानत के लिए डाली अर्जी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल अदालत पहुंची यहां पर उन्होंने जमानत के लिए अर्जी डाली हुई थी आपको बता दें कि अग्निमित्रा पाल पर कई मामले चल रहे हैं जिनके लिए उनको समय-समय पर जमानत के लिए अर्जी डालनी पड़ती है आज भी उन्होंने जमानत के लिए अर्जी डाली इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने मोहब्बत में उन पर कई झूठे मामले दर्ज करवा दिए हैं लोकसभा उपचुनाव के दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ लेकिन उन्हीं पर मामला दर्ज कर दिया गया वहीं किसी एक जगह पर उन्होंने कहा था कि मार के बदले मार होगा इस पर भी एक मामला दर्ज कर दिया गया उन्होंने कहा कि मार के बदले तो मार ही होता है अगर कोई आपका सम्मान करता है तो आप बदले में उसका सम्मान करते हैं लेकिन अगर कोई आप पर आक्रमण करता है तो आप भी आक्रमण ही करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की अदालत और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है भाजपा कार्यकर्ता आज बंगाल में राजनीति कर पा रहे हैं इसकी एकमात्र वजह यह है कि यहां पर कानून व्यवस्था अपना काम निष्पक्ष रूप से कर रही है












