कुमारपुर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर हुआ हादसा एक की मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुमारपुर इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है यह कार्य काफी दिनों से चल रहा है आज यहां पर एक दुर्घटना हो गई जिसमें एक व्यक्ति ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में जुड़े एक वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूत्रों के मुताबिक मरने वाले व्यक्ति का नाम धर्मा था जो निर्माण स्थल के बगल के फुटपाथ पर बैठा हुआ था स्थानीय निवासी सिराज राजदान ने बताया यहां पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम कई सालों से चल रहा है लेकिन अभी तक यह काम खत्म नहीं हुआ आज ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में जुड़ा एक वाहन जब पीछे आ रहा था तब फुटपाथ पर बैठे धर्मा नामक व्यक्ति को इसने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम कई सालों से चल रहा है पता नहीं कब खत्म होगा लेकिन इससे लोगों को काफी परेशान नहीं हो रही है उन्होंने बताया कि मरने वाला शख्स टीलाबाद इलाके का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए












