ज्यादा बिजली बिल को लेकर आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने बिजली विभाग को लिखा पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आठ मार्च को पश्चिम बंगाल बिजली बोर्ड के पश्चिम बर्दवान जिले के रिजिनल मैनेजर को एक पत्र लिखकर शिकायत की थी कि सिर्फ आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य ही नहीं बल्कि आम जनता भी यह शिकायत कर रही है कि पिछले महीने के मुकाबले इस महीने बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि हुई है जब लोग इसके बारे में बिजली दफ्तर से संपर्क कर रहे हैं तो उनको कहा जा रहा है कि पहले वह बिजली का बिल अदा करें वरना उनकी बिजली काट दी जाएगी शंभू झा ने अपने पत्र में लिखा था कि इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और उन्होंने रीजनल मैनेजर को इसका संज्ञान लेकर इस समस्या के समाधान का अनुरोध है किया था आज बिजली विभाग की तरफ से उनके उस पत्र का रिसीव कॉपी आया जिसमें बिजली विभाग की तरफ से यह कहा गया है कि उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच की जाएगी












