आसनसोल नगर निगम की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन में जयप्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल चेंज नामक संस्था की अहम भूमिका रही यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक एनयुएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा आसनसोल महिला थाने की प्रभारी तथा एनयुएलएम दफ्तर की तमाम कर्मचारी उपस्थित थे यहां पर सभी आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देखकर उनका स्वागत किया गया इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है लेकिन किन्हीं कारणों से उस दिन यह कार्यक्रम नहीं किया जा सका आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है हमारे देश की पूर्व प्रधानमंत्री महिला रह चुकी हैं हमारे देश की वर्तमान राष्ट्रपति एक महिला है राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास रच दिया है उन्होंने जिस तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है इसका उदाहरण पूरे देश में कहीं नहीं है उन्होंने महिलाओं का आवाहन किया कि वह अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए आगे आएं और देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम हमेशा महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहेगा














