आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड का किया उद्घाटन:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोदपुर क्षेत्र में नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। अब तक कुल्टी नियामतपुर में अलग से कोई ट्रैफिक गार्ड कार्यालय नहीं था. अब ईसीएल के एक आवास में इस सब ट्रैफिक गार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया गया. आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि इस सब ट्रैफिक गार्ड कार्यालय की स्थापना से नियामतपुर सोदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।












