आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा ने कल भोजपुरी गायक और हीरो पवन सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज पवन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके इस बात का ऐलान कर दिया कि वह आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव और नहीं लड़ेंगे उन्होंने अपना नाम वापस करने का ऐलान किया आपको बता दें कि पवन सिंह के नाम का ऐलान होते ही विभिन्न स्तर पर इसका विरोध किया जा रह था उनके कुछ गानों के बोल को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी इसके बाद आज पवन सिंह ने अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भाजपा किसे आसनसोल से प्रत्याशी बनती है












