लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के नाम की घोषणा टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर जताया जीत का भरोसा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्सव कमेटी के सौजन्य से हिंदी जन कल्याण मंच द्वारा धधका मैं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है कल इस कभी सम्मेलन में मंत्री मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल तथा विभिन्न वॉर्डों के पार्षद और टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनको पत्रकारों से ही पता चला कि आसनसोल से भाजपा द्वारा पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि पवन सिंह कहां से हैं लेकिन लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और उन्होंने पवन सिंह को शुभकामना दी हालांकि उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि जिस तरह से पिछली बार आसनसोल और बंगाल की जनता का प्यार और आशीर्वाद उनको मिला था वह इस बार भी उनको मिलेगा शत्रुघ्न सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जो पहले लिस्ट जारी की गई है उसे देखकर तो कई लोगों का यह कहना है कि इस लिस्ट के जरिए भाजपा द्वारा विपक्ष को फायदा ही पहुंचाया गया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है और इसमें वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते । शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में कोई भी हो लेकिन हमको यहां की जनता पर पूरा भरोसा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी यहां की जनता का आशीर्वाद उनको मिलेगा इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि पिछले दो दिनों में बंगाल में दो जगह पर उन्होंने सभाएं की लेकिन एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया वह प्रधानमंत्री के रूप में शोभा नहीं देती उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को इसका जवाब मिलेगा वहीं भाजपा द्वारा 400 सीटें पार करने के दावे पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कटाक्ष किया और कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दावा किया था कि उनका 200 से ज्यादा सिम मिलेगी लेकिन अंत में इसी तरह उनका 75 सीटें ही मिलीं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीट मिलने का दावा करने वाली बीजेपी डेढ़ सौ के आसपास सिमट कर रह जाएगी












