आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का भाजपा ट्रेंडर सेल के राज्य को कन्वीनर मिठू घांटी ने किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :आखिरकार सभी अटकलें पर विराम लगाते हुए आज भाजपा की तरफ से आसनसोल लोकसभा सीट के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई भोजपुरी गायक पवन सिंह को आसनसोल से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है इसे लेकर हमने भाजपा ट्रेडर सेल के प्रदेश के को कन्वीनर सुब्रतो घांटी उर्फ मीठु घांटी से बात की तो उन्होंने पवन सिंह को आसनसोल से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा कि पवन सिंह एक बहुत बड़ा नाम है और जनता में वह काफी प्रसिद्ध है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से विगत समय में भाजपा प्रत्याशी के रूप में आसनसोल से चुनाव लड़ने वाले बाबुल सुप्रियो का उन्होंने समर्थन किया था और आसनसोल की सीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा था पवन सिंह को भी आसनसोल से विजयी बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे उन्होंने भरोसा जताया कि आसनसोल की जनता पवन सिंह को जरूर संसद के रूप में चुनेगी












