आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के नाम वापस लेने पर क्या कहा भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने:
1 min read
आसनसोल :भाजपा द्वारा आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन आज पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे इसके बाद आसनसोल की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया इसे लेकर हमने जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी से बात की उन्होंने कहा कि उनके पास भी यह खबर है लेकिन किन वजहों से पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया इसके बारे में हमको जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पार्टी आला कमान उनको इस बात की जानकारी जरूर प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो यहां का भाजपा कार्यकर्ता उसे जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगा क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्ति को देखकर नहीं पार्टी के चुनाव चिन्ह को देखकर राजनीति करता है और इस समय भाजपा कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य है कि आसनसोल लोकसभा सीट को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की आवश्यकता है वहीं तृणमूल कांग्रेस द्वारा पवन सिंह के खिलाफ प्रचार किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि तृणमूल कांग्रेस पवन सिंह के खिलाफ प्रचार करेगी क्योंकि तृणमूल कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उनके नेताओं के कई काले कारनामे बाहर आ चुके हैं ऐसे में वह अपने आप को बचाने के लिए इस तरह की ओछी हरकत जरूर करेगी












