shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाज निर्माण में होती है खेलों की अहम भूमिका- कृष्णा प्रसाद

1 min read

आसनसोल टाइम्स : फुटबाल की लोकप्रियता पुरे विश्व में फैली हुई है । बंगाल में भी यह सबसे लोकप्रिय खेल है । अगर आसनसोल शिल्पांचल की बात करें तो एक समय ऐसा भी था जब शिल्पांचल में फुटबाल प्रतियोगिताओं की भरमार रहती थी जिनमें हिस्सा लेकर प्रतिभावान खिलाड़ी अपने हुनर को दर्शाते थे । लेकिन कोरोना के के कारण पिछले दो सालों में प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी प्रतिकुल असर पड़ा । हालांकि अब जबकि परिस्थिति सुधर रही है तो प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शुरू हो चुका है ।इसी क्रम में
कल्ला इलाके में आपनजन क्लब द्वारा एक नाक आउट फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दिवंगत प्रलय मिश्रा और राजु बाउरि की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं । प्रतियोगिता के पहले मैच में पंचगछिया और दुर्गापुर की टीमें आमने सामने थीं । एक बेहद रोमांचक मैच में पंचगछिया की टीम ने टाई ब्रेकर में दुर्गापुर की टीम को परास्त कर दिया । प्रतियोगिता की शुरुआत आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा हुआ । कृष्णा प्रसाद ने सभी खिलाड़ीयों से हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की । इसके साथ ही उन्होंने ने फुटबाल में किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की । प्रतियोगिता के आयोजकों ने कृष्णा प्रसाद फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि खेलकूद बेहद जरुरी है । इससे ना केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है बल्कि टीम में काम करने की शिक्षा भी मिलती है जो किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए बेहद जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page