आसनसोल में हुई पांचवें पुस्तक मेले की शुरुआत मलय घटक ने किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज से आसनसोल के पोलो मैदान में पांचवें जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हुई इस बार इस पुस्तक मेले का आयोजन सत्यजित राय और शैलजानंद मुखर्जी की याद में किया जा रहा है । इस मौके पर राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक पुस्तकालय मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी एडीएम अभिजित शेवालय जिला परिषद सभाधिपति सुभद्रा बाउरि काजी नजरुल विश्वविद्यालय के उपाचार्य साधन चक्रवर्ती जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । सभी आमंत्रित अतिथिओं की बैजपोशी की गई । साथ ही उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इसके उपरांत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । यह पुस्तक मेला 26 नवम्बर तक चलेगा














