बिहार के युवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या के खिलाफ जमुड़िया प्रेस क्लब ने निकाली मोमबत्ती रैली
1 min readबिहार के युवा पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या के विरोध में पुरा देश उबल रहा है । देश के विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है । जमुड़िया में भी आज प्रेस क्लब की तरफ से भी एक मोमबत्ती रैली निकाली गई जिसने जमुड़िया के विभिन्न इलाकों का दौरा किया । इस मौके पर जमुड़िया प्रेस क्लब के साथ तमाम सदस्य उपस्थित थे । इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार तारकनाथ मंडल ने अपने वक्तव्य में बुद्धिनाथ झा की हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि आने वाले समय में फिर कोई माफिया किसी पत्रकार पर हमला करने की हिम्मत ना करें













