आसनसोल महकमा दफ्तर में दिए गए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड
1 min read
आसनसोल टाइम्स : हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड की घोषणा की थी जिसके तहत छात्रों के लिए कई रियायतों के साथ दस लाख तक के लोन का इंतजाम किया गया था । तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही पुरे राज्य में इस परियोजना को लागु भी कर दिया गया था । आज
राज्य के अन्य जिलों के साथ साथ पश्चिम बर्दवान जिले के दो महकमा शासक कार्यालयों में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। आसनसोल महकमा शासक कार्यालय में सुबह से ही इस शिविर का आयोजन किया गया था जहां अतिरिक्त जिला शासक (विकास) संजय पाल, आसनसोल महकमा शासक अभिज्ञान पांजा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे । इस परियोजना की सफल बनाने के लिए यूको बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, इस दिन लगभग 200 छात्रों को कार्ड दिए गए ।













