राष्ट्रवादी हाकर यूनियन ने हाकर के साथ मारपीट की शिकायत को लेकर आसनसोल आरपीएफ के कमांडर ईन चीफ को सौंपा गया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रवादी हाकर यूनियन की तरफ से आज संगठन के नेता गौरव गुप्ता के नेतृत्व में आरपीएफ के कमांडर इंचार्ज सोमनाथ बारीक को एक ज्ञापन में सोपा गया। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए गौरव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रवादी हाकर यूनियन के महासचिव अनिल कुमार सिंह के साथ आरपीएफ जवान अमर यादव द्वारा मारपीट की शिकायत सामने आई थी इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज सोमनाथ बारिक से मुलाकात की गई और उनसे आग्रह किया गया था कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए वह प्रयास करें उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ जवान को स्टेशन ड्यूटी से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है












