आसनसोल के जीटी रोड के किनारे शनि मंदिर के पास सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौत एक घायल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड पर शनि मंदिर मोड़ के पास आज शाम 4:30 बजे के आसपास में एक सड़क हादसे में पियूष पंडित नामक एक 18 वर्षीय माध्यमिक परीक्षार्थी की मृत्यु हो गई जबकि विवेक प्रजापति नामक एक अन्य युवक घायल हो गया और घटना के बारे में पता चला है कि पश्चिम बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट की एक बस की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार पीयूष और विवेक दुर्घटनाग्रस्त हो गए विवेक प्रजापति को चोट लगी। उसे प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई मृतक आसनसोल के कमलिया तालाब इलाके का रहने वाला था । घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों और परिजनों ने जीटी रोड जमकर मुआवजे की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया आखिरकार पुलिस में मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारीयों को समझा बूझकर शांत किया और पथावरोध हटाया












