पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को रवीन्द्र भवन में दिया गया प्रशिक्षण:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन में आज हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस बारे में जानकारी देते हुए सैयद मोहम्मद अफरोज ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पश्चिम बर्दवान जिले से कई लोग हज की पवित्र यात्रा के लिए जा रहे हैं पश्चिम वर्तमान जिले से कुल 181 व्यक्ति हज के लिए जा रहे हैं उनको आज रविंद्र भवन में प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने बताया कि हज पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य होता है और हर साल इसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस साल इस कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र भवन में किया गया है उन्होंने बताया कि इसके आयोजन में आसनसोल नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया है और इसके लिए उन्होंने स्थानीय को शुक्रिया अदा किया । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन ड देवाशीष सरकार ड जीशान इलाही सहित हज कमेटी से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे












