एक वार्ड को एक बोरो के अन्तर्गत लाने को लेकर नगर निगम में हुआ फैसला:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज मेयर विधान उपाध्याय के अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में मेयर के अलावा डिप्टी मेयर वसीम उल हक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के एमएमआईसी मानस दास तथा विभिन्न बोरो के अधिकारी गण उपस्थित थे यहां पर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया आपको बता दें कि पहले कुछ वार्ड दो बोरो के अंतर्गत आते थे जिस वार्ड पार्षद सहित निगम के कर्मचारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था आज एक वार्ड को एक बोरो के अंदर में ही लाया गया इस बारे में मानस दास ने बताया कि इससे लोगों को काफी सुविधा होगी और वार्ड के पार्षद और अन्य कर्मियों को भी काम करने में सहूलियत होगी












