आसनसोल जिला अस्पताल के पीछे के रास्ते का नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने किया दौरा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड अंतर्गत आसनसोल जिला अस्पताल के पीछे सन व्यू पार्क इलाके का दौरा किया आपको बता दें कि इस क्षेत्र के लोगों के आसनसोल जिला अस्पताल में पहुंचने की सहूलियत के लिए बहुत पहले से एक रास्ता बनाया गया है हाल ही में यह खबर आई थी की आसनसोल जिला अस्पताल प्रशासन वहां पर एक भवन का निर्माण करने जा रहा है जिससे इलाके के लोगों को यह डर लगा कि कहीं उनका वह रास्ता बंद ना हो जाए इसके बाद 85 नंबर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट से मुलाकात की थी और उनसे अनुरोध किया था कि उस रास्ते को बंद ना किया जाए आज नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने उस क्षेत्र का दौरा किया और बताया कि यह रास्ता काफी दिनों पहले बनाया गया था जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी उन्होंने साफ कहा कि इस रास्ते को बंद नहीं किया जाएगा वह आज मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर यहां निरीक्षण के लिए आए हैं और यहां से वह जो भी रिपोर्ट लेकर जाएंगे उसके बारे में मेयर को बताएंगे इस संदर्भ में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट से भी बात की जाएगी जरूरत पड़ने पर पश्चिम वर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से भी बातचीत की जाएगी लेकिन इस रास्ते को बंद नहीं किया जाएगा












