शुभेंदू अधिकारी पर सिख आईपीएस अधिकारी के अपमान का आरोप लगाते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस और टीएमसीपी की तरफ से विरोध रैली:
1 min read
आसनसोल :बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर संदेश खाली में कर्तव्यरत सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया जा रहा है इसे लेकर पिछले दो दिनों से पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल में भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है आप है कि शुभेंदु अधिकारी ने संदेश खाली में सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहा था इसके खिलाफ आज तृणमूल युवा कांग्रेस तथा तृणमूल छात्र परिषद की तरफ से गोधूलि से लेकर हटन रोड तक एक विरोध रैली निकाली गई इस रैली में मंत्री मलय घटक मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रतो अधिकारी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी पार्षद मौमिता विश्वास टीएमसी नेता भानु बोस शाहिद परवेज़ शाहिद तृणमूल कांग्रेस तथा पार्टी के विभिन्न शाखा संगठनों के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे इस विशाल रैली के जरिए सिख समाज के साथ खड़े होने का संदेश दिया गया इस संदर्भ में मंत्री मलय घटक ने कहा कि एक सिख आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ड्यूटी के दौरान जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है वह माफी के लायक नहीं है कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के किसी नेता द्वारा इस तरह का बयान दिया गया है उन्होंने कहा कि सिख समाज का जो अपमान भाजपा नेता ने किया है उससे सिर्फ बंगाल यही नहीं बल्कि पूरे देश के सिख समाज के लोग आहत हैं












