कुणाल घोष द्वारा आसनसोल दक्षिण की विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने की प्रेस मीट:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्नि मित्रा पाल का टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष द्वारा एक टीवी टॉक शो में अपमान किए जाने के खिलाफ विरोध जताते हुए जीटी रोड के किनारे स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट की गई। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता शंकर चौधरी जिला बीजेपी प्रवक्ता मदन मोहन चौबे राजेश प्रसाद सुजीत ठाकुर पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर शंकर चौधरी और मदन मोहन चौबे ने दो दिन पहले एक टीवी टॉक शो के दौरान टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष द्वाराए अग्निमित्रा पाल पर अशालीन टिप्पणी करने का विरोध कियाए उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुणाल घोष ने एक महिला के साथ बर्ताव किया वह टीएमसी की संस्कृति को दर्शाता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं उन्होंने उस घटना की तीव्र निंदा की और कहा कि यह सिर्फ भाजपा विधायक का अपमान नहीं इस राज्य की सभी महिलाओं का अपमान है और यहां की जनता सही समय पर लोकतांत्रिक तरीके से टीएमसी को इसका जवाब देगी उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब टीएमसी के किसी नेता द्वारा महिलाओं का अपमान किया गया है संदेश खाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है जब भाजपा का प्रतिनिधिमंडल इसका विरोध करने गया तो टीएमसी नेता इतने तिलमिला उठे कि उन्होंने लाइव टॉक शो में एक महिला के साथ अभद्र आचरण किया उनपर अशालीन टिप्पणी की भाजपा की तरफ से शंकर चौधरी और मदन मोहन चौबे ने उसे घटना की तीव्र निंदा की उन्होंने कुणाल घोष की कठोर आलोचना करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की












