अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर आसनसोल के गोधूलि इलाके में समीरण राय रोड पर स्थित अधिवक्ता समीउद्दीन के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया । अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में यहां अल्हाज अब्दुल जलील सज्जाद हुसैन प्रोफेसर मश्कुर आलम खलील खान सहित उर्दू भाषा को जानने वाले तमाम बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे। इस दौरान आज के दिन की महत्ता पर चर्चा हुई और किस तरह से उर्दू जबान का प्रचार प्रसार किया जाए उसपर मतों का आदान प्रदान किया गया।












