पूर्व पार्षद तथा समाजसेवी रोहित नोनिया के नेतृत्व में विवेकानंद सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने किया रक्तदान और कंबल वितरण का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज विवेकानंद सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से बड़धेमो में एक रक्तदान तथा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूर्व पार्षद तथा समाज सेवी रोहित नोनिया के नेतृत्व में इसका कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा डिप्टी मेयर वसीम उल हक बोरो चेयरमैन शिवानंद बावड़ी पूर्व एम एम आई सी मीर हाशिम विभिन्न पार्षद तथा इलाके टीएमसी कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उपस्थित थे मेयर विधान उपाध्याय तथा डिप्टी मेयर वसीम उल हक दोनों ने ही इस कार्यक्रम की तारीफ की और कहां के इसी तरह से लोगों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए हर टीएमसी कार्यकर्ता को यही करने की जरूरत है इस बारे में रोहित नोनिया ने कहा कि पिछले लंबे समय से विवेकानंद सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है हर साल सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर कोई ना कोई सामाजिक कार्य किया जाता है इस साल कंबल वितरण तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि तकरीबन 500 कंबल वितरित किए गए और डेढ़ सौ से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया और भी ज्यादा लोग रक्तदान के लिए तैयार हैं












