आसनसोल के गोधुली में खुल गया जाय ई बाइक का शोरूम:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के गोधूलि इलाके में आज वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरफ से जाय ई बाइक लॉन्च किया गया आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां वन स्टॉप सॉल्यूशन के मालिक मोहम्मद आसिफ डॉक्टर जीशान इलाही तथा जय ई बाइक के पश्चिम बर्दवान के डिस्ट्रीब्यूटर शालू बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मौके पर मोहम्मद आसिफ ने कहा कि बेहद वाजिब कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक बाइक उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा कि गोधूलि इलाके में उनके वन स्टॉप सॉल्यूशन शोरूम में यह बाइक उपलब्ध है उन्होंने कहा कि सिर्फ आठ से ₹12 में कोई भी इंसान 70 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर सकता है कई रेंज में यह बाइक उपलब्ध है और यह गवर्नमेंट आरटीओ रजिस्टर्ड भी है उन्होंने कहा कि हर खरीदारी पर ग्राहकों को गिफ्ट वाउचर की भी सुविधा मिलेगी वहीं शालू बरनवाल ने कहा इलेक्ट्रॉनिक बाइक के नाम पर ज्यादातर ग्राहकों को खराब गुणवत्ता के बाइक उपलब्ध कराए जाते हैं जिन्हें लेकर लोग बाद में पछताते हैं लेकिन जय बाइक भारत के सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक बाइक कंपनियों में से एक है और आसनसोल में वन स्टॉप सॉल्यूशन के मलिक मोहम्मद आसिफ से जुड़कर उन्हें काफी खुशी हो रही है उन्होंने आशा जताई कि आसनसोल के रहने वाले ई बाइक सबसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ेंगे वहीं डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने इस बात पर खुशी जताई कि आसनसोल में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ई बाइक का यह शोरूम खुला है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए तत्पर है और इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक बाइक के ज्यादा इस्तेमाल से प्रदूषण को नियंत्रित करने में सुविधा होगी












