shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नाबालिग लड़की से गैंग रेप मामले मे फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर नियामतपुर फाड़ी पहुँचे तृणमूल नेता।

1 min read

कुलटी : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत चिनाकुड़ी इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय एक नाबालिक युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है, पीड़ित युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी दस फरवरी को दोपहर तीन बजे अपने घर से सामान खरीदने के लिये निकली थी, पर वह वापस घर नही लौटी, युवती के पिता और उसके रिश्तेदारों ने युवती को ढूंढने की काफी कोशिश की पर युवती जब कहीं नही मिली, तो युवती के पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत नियामतपुर पुलिस फाड़ी को की जिसके बाद शक के आधार पर युवती के एक युवक मित्र के पिता को पुलिस पूछताछ के लिये नियामतपुर पुलिस फाड़ी लेकर आई, पुलिस के दबाव मे युवक के पिता ने अपने पुत्र को थाने आने को कहा जिसके बाद 11 फरवरी तड़के करीब तीन बजे युवती वापस अपने घर आ गई, और अपने पिता को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित युवती के अनुसार जब वह दस फरवरी दोपहर चार बजे अपने घर से बाजार सामान खरीदने के लिये निकली थी तब उसे इलाके के कुछ युवक बहला फुसला कर एक खाली पड़े घर मे ले गए जहाँ पांच युवकों ने उसके साथ बारी -बारी से बलात्कार किया। स्थानीय लोगों की अगर माने तो जो युवक पीड़ित युवती को बहला फुसलाकर एक खाली पड़े मकान मे ले गया था, उस युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था , बताया जा रहा है की युवती का प्रेमी अपनी प्रेमिका को बहला फुसलाकर एक खाली पड़े मकान मे ले गया जहाँ उसके साथ ही साथ उसके चार अन्य दोस्तों ने भी बारी -बारी उसके साथ रेप किया, करीब तीन दिन गुजर जाने के बाद भी जब आरोपियों की गिरफ़्तारी नही हुई तब जाकर तृणमूल के पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, समाज सेवी सुजीत सिंह, तृणमूल नेता बिनोद साव अपने समर्थकों के साथ पहुँचे और नियामतपुर पुलिस से यह मांग की के वह आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे वहीं पुलिस ने तृणमूल नेता को यह आश्वासन दिया है की इस मामले मे उन्होने एक आरोपी को पकड़ा है बाकी के अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page