shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

संदेशखाली की घटनाओं तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को घायल करने के खिलाफ भाजपा द्वारा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :भाजपा की तरफ से आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त के कार्यालय के सामने पहुंचे और पुलिस तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की तरफ से पहले ही जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई थी रैली की शक्ल में भगत सिंह मोड़ से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक पहुंचे यहां पर पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेडिंग करके रखी गई थी जब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहस हुई उसके बाद धक्का मुक्की हुई इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस तथा राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते रहे इनका कहना है कि संदेश खाली में जिस तरह से टीएमसी नेताओं द्वारा पुलिस की मदद से वहां के लोगों पर अत्याचार किया गया उनकी जमीन छीन ली गई यहां तक कि उनके घर की महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया इसकी जितनी निंदा की जाए कम है बप्पा चटर्जी ने कहा कि जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार इसका विरोध करने संदेश खाली पहुंचे तब पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश कि जिसमें अब बुरी तरह घायल हो गए और अभी अस्पताल में भर्ती हैं उनका कहना था कि पुलिस शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर पाती लेकिन राजनीतिक नेताओं पर जोर आजमाइश करती है भाजपा नेता ने कहा कि यह सब कुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रश्रय पर हो रहा है क्योंकि वह अपने वोट बैंक को खोना नहीं चाहती इसके लिए राज्य के कानून व्यवस्था को उन्होंने ताक पर रख दिया है बप्पा चटर्जी ने तुरंत ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page