बोगड़ा में रानीगंज के उद्योगपति के पोते को अपहरण की नाकाम कोशिश:
1 min read
जमुड़िया :रानीगंज के उद्योगपति रामकुमार सारदा का पोता रयान अन्य दिनों की तरह आज भी रानीगंज से अपने परिवार की गाड़ी में सवार होकर आसनसोल में सेंट विंसेंट स्कूल के लिए निकला था गाड़ी परिवार के चालक ही चला रहे थे जब उनकी गाड़ी जमुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फांड़ि के बोगरा मोड पर पहुंची तो अचानक कुछ नकाबपोश लोग स्कॉर्पियो में आए और गाड़ी को रोक लिया इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर के साथ उन लोगों ने मारपीट की और बच्चे समेत गाड़ी को ले जाने की कोशिश करने लगे लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा हस्तक्षेप करने से बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई इस बारे में बच्चों के दादाजी ने बताया कि उनका पोता हर दिन की तरह आज भी रानीगंज से आसनसोल अपने स्कूल जाने के लिए सुबह 7 बजे निकला था जब उनकी गाड़ी बोगरा पहुंची तो तकरीबन नौ नकाबपोश लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर आ गए और उनके पोते को अपहरण करने की कोशिश की उन्होंने ड्राइवर के साथ भी मारपीट की लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा हस्तक्षेप करने से वह उनके पोते को अपहरण करने में सफल नहीं हुए घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए इसके उपरांत बच्चा आसनसोल अपने स्कूल के लिए रवाना हो गया












