हटन रोड इलाके में महावीर क्लब परिसर में हुआ कंबल वितरण का कार्यक्रम:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल के हटन रोड इलाके में महावीर क्लब परिसर में भारत सेवाश्रम संघ अनुमोदित आसनसोल हिंदू मिलन मंदिर बस्तीन बाजार द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया यहां पर 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी संस्था के अध्यक्ष एम एन राय सचिव दिलीप साहा सहित क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि संस्था द्वारा जिस तरह से हमेशा जरूरतमंदों की सेवा की जाती है वह सराहनीय है और सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करते हुए मानव सेवा करनी चाहिए वही गुरदास चटर्जी ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और कहां की मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और यह संस्था बार-बार इसे प्रमाणित करती है












