44 नंबर वार्ड इलाके में आसनसोल नगर निगम द्वारा लगाए गए हाई मास्ट लाइट का हुआ उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत बाजार इलाके में आज मेयर विधान उपाध्याय नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी द्वारा एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यह बाजार इलाका है यहां पर रात के समय भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है इस वजह से लोगों की मांग थी कि यहां पर एक लाइट का प्रबंध किया जाए आज इस लाइट का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि इससे बाजार इलाके के लोगों को और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और बच्चों को सुविधा होगी इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान अनवर उल हक इम्तियाज दिल्लू भगत रोमी राजू गुप्ता सहित समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे












