मिशन जिंदगी बर्नपुर ने माध्यमिक परीक्षार्थीओं की हौसला अफजाई:
1 min read

बर्नपुर :शनिवार को मिशन जिंदगी बर्नपुर (नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन) ने बर्नपुर श्री गुरुनानक गर्ल्स हाई स्कूल (एचएस) में डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक की महिला परीक्षार्थियों को पेन और बिस्कुट वितरित किए। इस मौके पर
मारवाड़ी महिला समिति, स्टेट जोनल हेड पश्चिम बंगाल मधु डुमरेवाल
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी और बर्नपुर श्री गुरुनानक गर्ल्स हाई स्कूल (एच.एस.) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह महिलाओं और बच्चों के लिए कराटे ट्रेनर श्री कमल होसेन और जिंदगी मिशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा उर्फ चिंटू शर्मा उपस्थित थे। इनके अलावा मिशन जिंदगी की पूरी टीम के सदस्य राजा बनर्जी, हरजीत कौर, मुकेश अग्रवाल, संदीप, सुनीता आदि भी वहां मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में अपनी भूमिका निभाई














