भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल के लोगों से पोलो मैदान में जारी पुस्तक मेले में राइजिंग आसनसोल के स्टाल में जाने का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर आसनसोल के लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है उन्होंने कहा कि जुबो शिल्पी संसद द्वारा आसनसोल के पोलो मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है जिसमें राइजिंग आसनसोल की तरफ से एक स्टॉल लगाया गया है उन्होंने कहा कि वहां एक सजेशन बॉक्स रखा गया है जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल के लोगों से अनुरोध किया कि वह राइजिंग आसनसोल के स्लॉट में जाएं और वह किस तरह का आसनसोल देखना चाहते हैं उस बारे में अपनी राय उस सजेशन बॉक्स में डालें उन्होंने कहा कि आसनसोल को एक सुंदर शहर बनाने के लिए यह बेहद जरूरी कदम है उन्होंने सभी आसनसोल वासियों से राइजिंग आसनसोल के स्टाल में जाने का अनुरोध किया












