shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी ने किया विवेकानंद क्लब के नए शेड का शिलान्यास:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 44 में आज विवेकानन्द क्लब के दुर्गा मंदिर परिसर में एक शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।नगर‌ निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने यहां इस शेड के कार्य का शिलान्यास किया । इस मौके पर बड़ी संख्या स्थानीय निवासी और क्लब के सदस्य मौजूद थे । ए डी डी ए के सहयोग से इस शेड को 4 लाख से ज्यादा की लागत से बनाया जाएगा। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यहां हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है इसलिए क्लब के सदस्यों ने यहां शेड बनाने का अनुरोध किया था आज उस कार्य का शिलान्यास किया गया । इस मौके पर यहां शिल्पांचल के विशिष्ट व्यवसाई तथा समाजसेवी विनोद गुप्ता 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। विवेकानंद क्लब के सदस्यों द्वारा सभी गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने वक्तव्य रखते हुए विनोद गुप्ता ने बताया कि यह 44 नंबर वार्ड के लोगों के लिए सौभाग्य है कि अमरनाथ चटर्जी इस वार्ड के पार्षद हैं। उन्होंने हमेशा इस वार्ड के लोगों के लिए काम किया है और जब भी इस वार्ड के किसी विकास कार्य के लिए उनसे अनुरोध किया जाता है वह हमेशा सहयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page