राजु मिश्रा ने संभाला नगर निगम के नए कमिश्नर का पदभार:
1 min read
आसनसोल। :आज आसनसोल नगर निगम में नए आयुक्त के रूप में राजू मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। विदाई आयुक्त आकांक्षा भास्कर ने उन्हें सभी जिम्मेदारियां सौंपी। यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेजर वसीमुल हक एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा समेत आसनसोल नगर निगम के सभी लोग शामिल हुए । कार्यभार संभालने के दौरान नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. राजू मिश्रा ने कहा कि उन्होंने आज कार्यभार संभाला है और वे आसनसोल नगर निगम के मेयर समेत सभी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर नगर निगम के काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे














