आसनसोल के रासडांगा इलाके में एक घर में देह व्यापार चलाने का लगा आरोप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रासडांगा इलाके में एक घर में देह व्यापार चलाने के आरोप में आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने तीन महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया. स्थानीय निवासियों को आशंका है कि उस घर में देह व्यापार चलता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घर में लंबे समय से अनजान लड़के लड़कियां आते हैं और उनको आशंका है कि इस घर में देह व्यापार चलता है कल रात स्थानीय निवासियों ने उस घर से चीखें सुनीं।इसके बाद स्थानीय निवासी वहां जमा हो गए और तीनों लड़कियों को पकड़ लिया। निवासियों ने बताया कि वहां कुछ लड़के भी थे जो मौके का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इसके बाद आसनसोल साउथ थाने की पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आकर तीनों लड़कियों को अपनी हिरासत में ले लिया।














