shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नपुर के आजाद नगर में ए आई एम आई एम की सार्वजनिक सभा को लेकर टीएमसी ए आई एम आई एम में शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर:

1 min read

बर्नपुर :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से गुरुवार रात को आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड अंतर्गत बर्नपुर के आजाद नगर इलाके में पार्टी की तरफ से हालते हाजरा नाम से एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया था पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि इस सार्वजनिक बैठक के आयोजन के लिए पुलिस के तरफ से अनुमति भी ली गई थी इसके उपरांत पार्टी के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने फोन पर पार्टी के हीरापुर विधानसभा प्रभारी मंसूर आलम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकाया दानिश अजीज ने कहा कि आजाद नगर में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने जब उनको इस घटना की जानकारी दी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और मसले की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उनके पास पुलिस की अनुमति है लेकिन माध्यमिक की परीक्षा को देखते हुए उन्होंने माइक का इस्तेमाल नहीं किया। इस संदर्भ में जब हमने पूर्व विधायक सोहराब अली से बात की तो उन्होंने कहा कि ए आई एम आई एम भाजपा की बी टीम है। उनका सिर्फ एक ही काम है बीजेपी से पैसा लेकर वह मुसलमान का वोट बांटने की कोशिश करते हैं। पूरे भारत में इस पार्टी का यही काम है और दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में यह पार्टी आसनसोल ने भी मुस्लिम वोट को बांटकर बीजेपी की राह आसान करना चाहती है जिसे टीएमसी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इतनी बेवकूफ नहीं है कि माध्यमिक परीक्षा के दौरान इस तरह की सभा करने की अनुमति दे देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page