दुर्गापुर में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल टाइम्स : भारत के दिवंगत प्रधान मंत्री और एशिया की मुक्तिदाता, सूर्य इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती के अवसर पर दुर्गापुर के 34 नंबर वार्ड अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी कार्यालय में, इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में इंटक जिलाध्यक्ष विकास घटक,श्रमिक नेता उमापद दास, कांग्रेस नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, युवा कांग्रेस नेता राजू घोष सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । तरुणराय ने कहा,कि इंदिरा गांधी ने भारत की अखंडता और एकता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में एक विभाजनकारी ताकत देश चला रही है । उन्होंने कहा कि ऐसे विभाजनकारी ताकत से छुटकारा पाने की जरूरत है।समारोह के अंत में राहगीरों में मास्क भी बांटे गए ।













