केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानुनो को वापस लेने की घोषणा से शिल्पांचल में खुशी का माहौल
1 min readकेन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानुनो को वापस लेने की घोषणा के बाद पुरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा खुशियां मनायीं गईं । इस दिन संयुक्त किसान मोर्चा सदस्यों ने खुशियां मनाते हुए इसे किसानों की जीत बताया। इस संदर्भ में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव और प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट के बंगाल शाखा के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज के शुभ दिन जिस पुरा विश्व गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मना रहा है उस दिन भारत सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है । इसके लिए उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि इस फैसले से पुरे देश के सिर्फ किसान नहीं बल्कि समुचा देश खुश है ।













