shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम और शिल्पांचल के उद्योगपतिओं के बीच हुई बैठक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

1 min read

आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम के सभागार में निगम चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी की अगुवाई में आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के साथ एक बैठक की गई । इस बैठक में अमरनाथ चैटर्जी ने व्यवसायी संगठनों के प्रतिनिधिओं के माध्यम से शिल्पांचल के उद्योगपतिओं से उनके बकाया ट्रेड फीस जमा करने की अपील की । चेयरमैन ने कहा कि चुंकि केंद्रीय सरकार के संस्थानों रेल सेल आदा से निगम को नाम मात्र टैक्स मिलता है उपर से आसनसोल में सांसद के ना रहने के कारण सांसद निधि के दो करोड़ रुपए भी केंद्र सरकार से मिलना बंद हो गया है । ऐसे आसनसोल में विकास कार्यों को जारी रखने के लिए व्यापारीओं से अनुरोध किया गया कि वह अपना बकाया टैक्स जमा कर दें । वहीं रानीगंज के उद्योगपतिओं द्वारा टैक्स में छुट की मांग को लेकर अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि जब रानीगंज एक अलग निगम हुआ करता था तब वामफ्रंट के जमाने में टैक्स के अलावा सरचार्ज और बकाया टैक्स पर ब्याज काटा जाता था । लेकिन 2011 में ममता बनर्जी की सरकार बनने के बाद और आसनसोल नगर निगम में रानीगंज निकाय के विलय के बाद सरचार्ज और बकाया टैक्स पर ब्याज काटना बंद कर दिया गया । इन सबको कुल मिलाकर देखा जाए तो टैक्स में छुट से कहीं ज्यादा रियायत दी जा रही है । इस बैठक में मौजूद आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा सहित अन्य व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिओं ने अपनी कई समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । बैठक में आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैनअमरनाथ चैटर्जी के अलावा बोर्ड के वाइस चेयरमैन ड अमिताभ बासु दिव्येदु भगत सहित निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page