चरबी मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने घर की मरम्मत के लिए लगाई नगर निगम से गुहार
1 min readआसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड अन्तर्गत केटी रोड चरबी मोहल्ला निवासी ओरुज अंसारी ने कहा कि उनका घर काफी जर्जर हो गया है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । इसके मद्देनजर उन्होंने अपने घर की मरम्मत का काम शुरू किया । लेकिन जब वह अपने घर की मरम्मत का काम कर रहे थे तो पहले बोरो तीन के अधिकारीओं और फिर जहांगिरी मोहल्ला फांड़ि की पुलिस की तरफ से उनको काम रोकने को कहा गया । उन्होंने कहा कि उनके ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के मरम्मत का प्लान पास कर दिया गया है । इसके बावजूद उनके काम को रोका जा रहा है । इसके बाद उन्होंने इस सबके पीछे पुर्व बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर के होने का आरोप लगाया । इनका आरोप है कि गुलाम सरवर जब बोरो चेयरमैन थे तब हजारों ऐसे नोटिस जारी किए जाते थे । लेकिन उन नोटिसों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । इनका आरोप है कि पैसों के लेनदेन के जरिए मामले को अंदर ही अंदर निपटा लिया जाता था । हालाकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसीने उनसे पैसों की कोई मांग नहीं की है । इस बाबत आज उन्होंने आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी को एक ज्ञापन सौंपा । चेयरमैन ने उनकी बातों को गौर से सुना और इसपर जांच का आश्वासन दिया । ओरुज अंसारी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि गुलाम सरवर का जो घर है उसपर भी जांच की जाए । अगर गुलाम सरवर का घर कानुनी तरीके से बनाया गया है तो वह भी अपना घर सभी कानुनी औपचारिकताएं पुरी करने के बाद ही बनाएंगे अन्यथा उनको उनका घर बनाने की अनुमति दी जाए।














