shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जुबिली मोड़ इलाके में स्थित निवेदिता बस टर्मिनस के रास्ते से आसनसोल नगर निगम द्वारा हटाया गया अवैध निर्माण

1 min read

पिछले कुछ दिनों से आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम इलाके में विभिन्न अवैध तरीके से बने निर्माणों को तोड़ा जा रहा है । इसीके साथ ही अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है । इसी क्रम में आज आसनसोल के जुबिली मोड़ इलाके में स्थित निवेदिता बस टर्मिनस के रास्ते के नीकट बने एक अस्थायी होटल को तोड़ दिया गया । नगर निगम की एक टीम ने आकर इस अस्थायी होटल को तोड़ दिया । इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के कानुनी सलाहकार सुदीप्तो घटक ने कहा कि सात दिन पहले इस होटल के मालिक को उनका होटल यहां से हटाने को कहा गया था । जब सात दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना होटल नहीं हटाया तो नगर निगम की टीम ने आकर इस होटल को हटा दिया । जब उनसे पुछा गया कि इस अस्थायी होटल के नीकट ही कुछ पक्के मकान बन गए हैं । आरोप है कि वह भी गैर कानूनी तरीके से बनाए गए हैं । तो सुदीप्तो घटक ने कहा कि सभी की जांच की जाएगी । और जांच में अगर पता चलता है कि वह भी अवैध हैं तो उनपर भी कार्यवाही की जाएगी । वहीं साधन पाल नामक जिस शख्स का यह होटल है उसका कहना है कि उनके पास ट्रेड लाइसेंस बिजली का बिल सहित तमाम सरकारी कागजात रहने के बावजूद उनके होटल को गिराया जा रहा है जबकि उनका होटल अस्थायी है । लेकिन वहीं पास में ही अवैध तरीके से बने स्थायी मकानों को कुछ नहीं किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि क्या सारा कानुन उन्हींके लिए है? उन्होंने बताया कि उनकी मां को कैंसर है । अगर रोजगार का एकमात्र जरिया यह दुकान नहीं रहेगा तो यह अपनी मां का इलाज भी नहीं कर पाएंगे । दूसरी तरफ इन दुकानदारों के वकील देवज्योति मुखर्जी ने कहा कि मामले पर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है । लेकिन इससे पहले की अदालत से इसपर कोई फैसला आए निगम अधिकारी दुकान को तोड़ने आ गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page