आईएनटीटीयुसि नेता राजु अहलूवालिया ने टोटो बेचने वाले शोरुम को लिया आड़े हाथ
1 min readकल बर्नपुर बस स्टैंड के नीकट बस कर्मी और टोटो चालकों के बीच झड़प हुई थी । बस कर्मीयों का आरोप है कि टोटो चालकों के हमले में एक बस कर्मी का सर फट गया था । आज शिल्पांचल के टोटो चालकों ने आईएनटीटीयुसि नेता राजु अहलूवालिया से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाई । इनका कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं घट रहीं हैं जिससे इनकी रोजी रोटी पर असर पड़ रहा है । इस संदर्भ में राजु अहलूवालिया ने समस्या का पुरा ठिकरा शिल्पांचल के उन शोरुमों पर फोड़ा जो टोटो बेच रहें हैं । इसपर जब राजु अहलूवालिया से पुछा गया कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन या आसनसोल नगर निगम इन शोरुमों को टोटो बेचने के लाइसेंस देती क्यों है तो राजु अहलूवालिया ने बताया कि इन शोरुमों के पास नए टोटो बेचने का लाइसेंस नहीं है । 2016 के एक आदेश के अनुसार यह सिर्फ पुराने टोटो के बदले नए टोटो दे सकते हैं । लेकिन शोरुम के मालिक कानुन की आंखों में धुल झोंककर बेरोजगार नौजवानों को बरगलाकर नए टोटो बेच रहें हैं । उन्होंने कहा कि अगर यह शोरुम वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो इन टोटो चालकों को लेकर उन शोरुमों पर ताला लगा दिया जाएगा । राजु अहलूवालिया ने कहा कि इस बात की जानकारी पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयुसि अध्यक्ष अभिजित घटक को दे दी गई है । वह त्रिपुरा में चुनाव प्रचार निपटाके आने वाले हैं । इसके उपरांत मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में शनिवार को इस मुद्दे पर एक बैठक की जाएगी । उन्होंने कहा कि इस समस्या का सिर्फ एक ही समाधान है । जैसे बसों और आटो के रुट मुकर्रर हैं ठिक उसी तरह से टोटो के रुट भी तय कर दिए जाएं जिससे बस आटो और टोटो सभीका रोजगार चल सके । इसके साथ ही उन्होंने बस कर्मीयों टोटो चालकों सहित सभी से संयम बरतने और कानुन के दायरे में रहकर अपनी बातों को रखने की हिदायत दी ।















