भाजपा ही करेगी आसनसोल का विकास- राजु बैनर्जी
1 min readआसनसोल में सांसद के ना रहने के कारण विकास की गति कहीं अवरुद्ध ना हो जाए इसे लेकर आसनसोल के पुर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने एक सवाल उठाया था । इसके बाद आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने कहा था कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार आसनसोल का विकास चाहती है तो वह सांसद निधि की राशि या या तो आसनसोल नगर निगम या फिर एडीडीए को दे सकती है क्योंकि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में यही दो संस्थाएं हैं जिनके माध्यम से विकास कार्यों को किया जाता है । हालाकि इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि केन्द्र सरकार सिर्फ इसलिए आसनसोल के विकास को रोक रही है क्योंकि आसनसोल पश्चिम बंगाल में है । उन्होंने केन्द्र सरकार पर आसनसोल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया था । इसके उत्तर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु बैनर्जी ने कहा कि सांसद निधि का पैसा तो सांसद का निजि पैसा नहीं होता । अगर सांसद नहीं भी हैं तो भी जिला शासक के जरिए सांसद निधि का उपयोग कर विकास किया जा सकता है । लेकिन पश्चिम बंगाल के साथ दिक्कत यह है कि यहां कटमनी की सरकार चलती है और केंद्र सरकार के फंड का बंदरबांट किया जाता है । उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द आसनसोल में लोकसभा का उपचुनाव होगा एकबार फिर से भाजपा का ही कोई प्रत्याशी यहां से सांसद बनेगा । फिर सांसद निधि से आसनसोल का विकास भी होगा ।
















